छत्तीसगढ़

इस जिले के मेडिकल कॉलेज से फरार हुए हत्या के आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, अपने मासूम बच्चे की रेता था गला…

कोरबा । जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल हत्या का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने दो घंटे के बाद ही रजगामार मार्ग में घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिससे सभी ने राहत की सांस ली है। बता दें कि बालको थाना क्षेत्र के ग्राम गहनिया खेतार में अमर सिंह मांझी ने अपने 3 वर्षीय पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसने खुद भी अपना गला काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। जिसमें विफल होने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इस दौरान आरोपी पुलिस कर्मियों की आंखो में धूल झोंककर मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। उच्च अधिकारियों की इसकी सूचना दी गई। जहां घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। इस दौरान घटना के 2 घंटे बाद आरोपी रजगामार रोड पर बस स्टॉप पर खड़ा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा और जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया।

 

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button