क्राइमछत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

60 साल के बुजुर्ग ने कुल्‍हाड़ी से मारकर ली पत्नी की जान

पाटन। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मर्रा में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। आरोपी पति को उतई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रोगी है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मर्रा के गोपी यादव ने अपनी पत्नी शकुन बाई यादव 55 वर्ष की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। उतई पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित गोपी राम यादव 60 वर्ष को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button