छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार होगा जल्द, मंत्रियों की रेस में दर्जन भर से ज्यादा विधायक शामिल

रायपुर.छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार की मंत्रिमंडल में जल्द ही विस्तार होने की संभावना है। मंत्री पद की दौड़ में लगभग आधा दर्जन नेता हैं। बता दें कि साय कैबिनेट में दो मंत्री पद का स्थान खाली है, जिसे जल्द ही पूरा किया जायेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी कुछ सप्ताहों में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। सूत्रों ने यह भी बताया कि कैबिनेट में मौजूद दो मंत्रियों का टिकट भी कट सकता है। इनके जगह में दूसरे को मौका दिया जा सकता है।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में कुल 13 कैबिनेट मंत्री होंगे। राज्य में सरकार बनाने के बाद 12 कैबिनेट मंत्री ही थे। एक पद खाली रखा गया था। वहीं साय कैबिनेट के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल संसदीय चुनाव जीतने के बाद अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में एक कैबिनेट का पद और खाली रह गया है। सूत्रों का कहना है कि अभी दो कैबिनेट पद खाली है। वहीं मौजूदा दो मंत्रियों को बदलने की चर्चा है, जिसे मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान बदला जा सकता है।

सूत्रों की मनाने तो भाजपा सरकार दो मंत्रियों को बदल सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि संगठन दो मंत्रियों के कार्यकुशलता और विवाद के कारण खुश नहीं है। ऐसे में उन दोनों मंत्रियों को बदलने की संभावना है। भाजपा नेताओं का कहना है कि साय कैबिनेट में जल्द से जल्द विस्तार होगा। एक मंत्री पद पहले से ही खाली था और वहीं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद दो पद खाली हो गए हैं। साथ ही दो ऐसे मंत्री हैं जिनको बदला जा सकता है। ऐसे में मंत्री पद की रेस में आधा दर्जन नेता शामिल हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार होने पर कोंडागांव विधायक लता उसंडी, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, रायपुर विधायक राजेश मूणत, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, बस्तर विधायक किरण देव और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर को मौका मिल सकता है। इनमें से पूर्व भाजपा शासन में अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, लता उसेंडी और अमर अग्रवाल पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। इनमें से किसी दो को मौका मिल सकता है। हालांकि आने वाला वक्त ही बताएगा कि छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार में किन-किन नेताओं को मौका मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button