छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

नौतपा में रायपुर का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री पहुंचा

रायपुर  । छत्‍तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और लोग गर्मी, उमस और गर्म हवाओं के थपेड़ों से बेहाल है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि लू से बचने के लिए लोगों को पर्याप्त उपाय कर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। इन दिनों दिन की तपिश के साथ ही रात में भी गर्म हवाएं चलने लगी है।

प्रदेश भर में मुंगेली सर्वाधिक गर्म रहा। एडब्ल्यूएस मुंगेली का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं बिलासपुर का भी अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा रही।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में इन दिनों उत्तर पश्चिम से गर्म व शुष्क हवाओं के आने का क्रम अभी जारी है। लेकिन हवा कि गति थोड़ी कम होने के कारण अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रोंमें लू चलेगी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button