फ़िल्मी जगत

‘पुष्‍पा 2’ : दूसरे गाने के पोस्टर ने मचाया तहलका

मुंबई.  अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। जब से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान हुआ है। तब से अल्‍लू अर्जुन और ‘पुष्‍पा 2’ से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला गाना ‘पुष्पा पुष्पा’ रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने के रिलीज करने का एलान कर दिया है, जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना थिरकती हुई नजर आएंगी।

मेकर्स ने हाल ही में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के दूसरे गाने की जानकारी देते हुए एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में दोनों के बीच नजर आ रही केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है- ‘पुष्पा राज और श्रीवल्ली देश की पसंदीदा जोड़ी हम सभी को मंत्रमुग्ध करने आ रही है। बता दें कि इस गाने को मेलोडी क्वीन श्रेया घोषाल ने 6 भाषाओं में अपनी आवाज से सजाया है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button