फ़िल्मी जगत

मम्मी बनीं यामी गौतम, बेटे को दिया जन्म

मुंबई । बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। यामी गौतम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। यामी ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक घोषणा की कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसी के साथ उन्होंने बेटे के नाम से भी पर्दा उठा दिया है। पेरेंट क्लब में शामिल होने के बाद यामी और उनके डायरेक्टर हसबैंड आदित्य धर काफी खुश हैं। आदित्य धर ने भी इस संबंध में पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। इस हिसाब से देखा जाए तो कपल ने 10 मई को अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया।

आदित्य और यामी ने अपने पोस्ट में बेटे का नाम भी बताया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर के साथ बेटे के नाम पर से पर्दा उठाया है। आदित्य-यामी ने अपने नन्हें बेटे का नाम वेदों पर रखा है। कपल ने नए मेहमान का नाम वेदविद रखा है। ये एक संस्कृत नाम है, जो वेदा (Veda) और विद (Vid) को मिलाकर बना है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button