खेल जगत

आईपीएल : बारिश के कारण रद्द हुआ गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच

अहमदाबाद । गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण इस मैच को रद्द कर दिया गया है।

गुजरात टाइटंस के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स की चुनौती थी। बारिश के कारण इस मैच में टॉस तक नहीं किया जा सका। टूर्नामेंट में बने रहने और प्लेऑफ की रेस में आगे जाने के लिए जीटी की टीम को यह मैच जीतना जरूरी था, लेकन अब वे प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वह अभी भी 19 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button