खेल जगत

आईपीएल : कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया

कोलकाता  । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन का 60वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। बारिश की वजह से इस मैच को 16-16 ओवर का कर दिया गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 157 रन बनाए। केकेआर की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने जहां 42 रनों की पारी खेली तो वहीं नितीश राणा के बल्ले से 33 रनों की पारी देखने को मिली। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर्स में 139 रन ही बना सकी।

 

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button