देश विदेश

नोटों से भरा ‘छोटा हाथी’ सड़क पर पलटा, सड़क पर बिखर गए 7 करोड़ रुपए

नई दिल्ली । आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शनिवार को भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है। वाहन में सात गत्ते की पेटियों में सात करोड़ रुपये छिपाकर ले जाए जा रहे थे। यहां नल्लाजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में एक लॉरी की टक्कर से एक टाटा ऐस वाहन पलट गया और यहीं से राज खुल गया। यह घटना तब हुई जब वाहन विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम की ओर जा रहा था।

हादसे का शिकार हुए टाटा ऐस वाहन के चालक को चोटें आईं हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोग वहां इक्ट्ठा हो गए और उन्होंने देखा कि वाहन में बोरों के बीच सात गत्ते के बक्से ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इन बक्से को बरामद किया। जब्त की गई रकम करीब सात करोड़ रुपए बताई जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को भी आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में पुलिस ने 8 करोड़ की नकदी बरामद की थी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button