फ़िल्मी जगत

अनुष्का शर्मा का बेटा अकाय है गोलू-मोलू

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने अब तक अपने दोनों बच्चों की तस्वीर आम लोगों को नहीं दिखाई है। एक्टर आमिर अली ने बीते दिनों विराट के साथ एक कैंपेन के लिए शूट किया था। उन्होंने बताया कि विराट का बेटा अकाय कैसा दिखता है। इतना ही नहीं आमिर ने बताया कि उन्हें विराट की सबसे अच्छी बात क्या लगी।

आमिर अली ने जूम को बताा कि उन्होंने विराट से क्रिकेट के बारे में बात की लेकिन जब विराट अपने परिवार के बारे में बात कर रहे थे तो उनके चेहरे पर अलग ही चमक थी। जब वह बच्चों की तस्वीरें दिखा रहे थे, अनुष्का के बारे में बता रहे थे तब चेहरे पर अलग ही नूर दिख रहा था। आमिर बोले, उनकी ही बात मुझे सबसे प्यारी लगी।

आमिर ने बताया कि अकाय की तस्वीर देखकर उन्होंने विराट से कहा कि वह बहुत क्यूट है। आमिर बोले, मैंने उनसे कहा कि अच्छा है जो आप इनको सबसे दूर रख रहे हैं। विराट बोले कि यह अनुष्का का फैसला है। वह चाहती है कि ये लोग इन सबसे एकदम दूर रहें। बच्चों को बच्चों की तरह रहना चाहिए। लेकिन वह (अकाय) बहुत गोलू मोलू औऱ क्यूटी पाई है, ईश्वर भला करें।

अनुष्का की डिलीवरी यूके में हुई थी। जब वह भारत लौटीं तो पपराजी को बेटे की तस्वीर दिखाई थी। कई पैप्स ने दावा किया था कि वे अनुष्का से मिले, उनके बच्चे को देखा। साथ ही अनुष्का ने उनसे वादा लिया कि बच्चों की तस्वीरें न क्लिक करें।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button