छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

अनिल टुटेजा की रिमांड खत्म, आज कोर्ट में पेश करेगी ईडी…

अनिल टुटेजा की रिमांड खत्म, आज कोर्ट में पेश करेगी ईडी…
Posted On:- 2024-04-29

रायपुर । आबकारी घोटाले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा की सोमवार को पेशी होगी। रिमांड खत्म होने के बाद ईडी विशेष कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले अनिल टुटेजा पांच दिन की रिमांड पर थे।

अनिल टुटेजा को मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। जेल प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं होने का हवाला देते हुए उन्हें कोर्ट में लाने की असमर्थता जताई थी। शराब घोटाला केस में 8 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की ECIR को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके साथ ही अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश समेत 6 आरोपियों को राहत मिली थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में एसीबी और ईओडब्लू की FIR को अधार बनाते हुए ईडी ने नई ECIR दर्ज की है। जिस पर नए सिरे से जांच जारी है।
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो ईडी ने अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी में कई आधार बताए हैं। करीब 16 पन्नों पर ईडी ने ग्राउंड ऑफ अरेस्ट का ब्योरा दिया है। ईडी का कहना है कि, शराब घोटाले में अनवर ढेबर ने सिंडिकेट बनाया और उस सिंडिकेट को सबसे ज्यादा पावर अनिल टुटेजा से मिलती थी. जो कंट्रोलर की भूमिका में थे। ईडी ने उन्हें आर्किटेक्ट ऑफ लिकर स्कैम बताया है। ईडी ने कथित घोटाले से जुड़े लोगों को अब समंस भेजना भी शुरू कर दिया है। वहीं EOW की ओर से की गई FIR में 70 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। फ्रेश ECIR में भी पुराने नाम शामिल हैं। ईडी सभी को पूछताछ करने के लिए समंस भेज रही है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button