छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सोनमणि बोरा को मिली नई जिम्मेदारी, देखें आदेश…

रायपुर । राज्य सरकार ने सोमवार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से हाल ही में लौटे 1999 बैच के IAS सोनमणि बोरा को नई पोस्टिंग दी है। सरकार ने उन्हें आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस सोनमणि बोरा केंद्र में वर्ष 2019 से लैंड मैनेजमेंट जॉइंट सेक्रेटरी थे। उनके लौटने से अब राज्य में दो प्रमुख सचिव हो गए हैं।

सोनमणि बोरा असम राज्य के रहने वाले हैं। वे छत्तीसगढ़ कैडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वे राज्य के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं। श्री बोरा ने जब सर्विस ज्वाइन की थी तब छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश का हिस्सा हुआ करता था। राज्य बनने के बाद उन्हें दुर्ग जिले में पहली पोस्टिंग मिली थी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button