क्राइमछत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर युवक को पेड़ से बांधकर की इतनी पिटाई

कवर्धा। छत्‍तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने कुकदूर के ग्राम दमगढ़ में हुए हत्याकांड का राजफाश कर दिया। एक महिला समेत 10 आरोपितों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। इन सभी आरोपितों ने 37 वर्षीय युवक धरम सिंह धुर्वे पिता बारेलाल धुर्वे निवासी ग्राम राली, थाना जंगल तरेगांव की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थाना से मिली जानकारी के अनुसार आरोपितों ने युवक को पेड़ में बांधकर खुब पिटाई की। युवक को इतना मारा कि उसके शरीर में गंभीर चोटें लगी थीं। स्थिति ऐसी रही कि युवक का लीवर फट गया था। यह बात पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया।

जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल की रात करीब 8 बजे एक महिला ग्राम दमगढ़ के सुखिया बाई के घर शादी में जा रहीं थी। इसी दौरान दमगढ जंगल बरगद पेड़ के पास रास्ते में मृतक धरमसिंह धुर्वे द्वारा छेड़छाड़ कर गला दबाने की बात को लेकर सभी आरोपित मृतक धरमसिंह धुर्वे को पेड़ से बांध दिया और लाठी व नोकदार पत्थर से हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाया। इसके बाद मृतक के स्वजनों से मृतक को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। स्वजनों द्वारा रुपये न देने पर मृतक धरमसिंह धुर्वे की मारपीट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपित शिवचरण धुर्वे (20) निवासी ताईतिरनी थाना कुकदुर, ओमप्रकाश धुर्वे (19) उपका थाना कुकदुर, अर्जुन मरावी (19) निवासी बांटी पथरा थाना तरेगांव जंगल, साजन धुर्वे (20) निवासी उपका थाना कुकदुर ,शिवराज धुर्वे (18) निवासी ताईतिरनी थाना कुकदुर, रामकुमार धुर्वे (24) निवासी ताईतिरनी थाना कुकदुर, रमेश धुर्वे (23) निवासी ताईतिरनी थाना कुकदुर, महेन्द्र धुर्वे (18) निवासी दमगढ़ थाना कुकदुर, दशरथ मरावी (20) निवासी दमगढ़ थाना कुकदुर, सुखिया बाई बैगा (32) निवासी दमगढ़ थाना कुकदुर सभी जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराआ के तहत मामला दर्ज किया है।

कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र कुकदूर जैसे इलाके में हत्या जैसे कई गंभीर अपराध हो रहे हैं। आपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। इसे रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन को ध्यान दिया जाना चाहिए। इसी साल जनवरी माह में ही थाना क्षेत्र के ग्राम नागाडबरा में तीन बैगाओं को जिंदा जला दिया गया था।

इस मामले में पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई। क्योंकि, घटना के करीब 20 दिन बाद आरोपित पकड़े गए थे। इसी प्रकार क्षेत्र के एक महिला के साथ मानव तस्करी का भी मामला सामने आया था। तब महिला को उसके ही एक रिश्तेदार ने हरियाणा में बेच दिया था। ये भी मामला मीडिया में आने के बाद काफी चर्चा में रहा। हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपित को हरियाणा से गिरफ्तार किया।

ग्राम दमगढ़ में हुए हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। क्योंकि, मृतक को पेड़ में बांधकर पीटा गया था। इस पूरी घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया था। मंगलवार को घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद मृतक के स्वजनों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button