छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचारराजनीतिक

जिला पंचायत सभापति केशर बिसेन, आशुतोष के नेतृत्व में सैकड़ों नेता भाजपा में शामिल

लांजी। प्रदेश मुख्यमंत्री डां मोहन यादव ने कल लांजी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। वहां उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समकक्ष रखा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक-एक गांरटी महिला, किसान, युवा, मजदूर, गरीब के कल्याण का अक्षरशः पालन करने की बात कही। सभा में हजारों की तादाद जनसमुदाय मौजूद रहा।

मुख्यमंत्री ने अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के लिए जन आशीर्वाद मांगा। सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, विधायक राजकुमार कर्राहे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे समेत भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला पंचायत सभापति केशर बिसेन के नेतृत्व में कटंगी क्षेत्र के टीम केशर बिसेन, कांग्रेस और अन्य दलों के सैकड़ों पदाधिकारियों, कार्यकताओं, नेताओ ने भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मुख्यमंत्री डां मोहन यादव के हस्ते सदस्यता ग्रहण की।

जिनका देर शाम भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी के निज निवास में लोकसभा चुनाव संचालक लता एलकर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल राय एलकर, महेन्द्र सुराना, अभय कोचर, सागर बिसेन, भाजयुमो विधानसभा प्रभारी पराग राणा सहित भाजपा नेताओं ने भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर मोदी परिवार में इनका स्वागत-सत्कार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button