छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 13 में से 5 नक्सलियों की पहचान…

बीजापुर । जिले के कोरचोली के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सर्चिंग के दौरान 3 महिला नक्सली समेत 13 नक्सलियों के शव को बरामद किया गया है। 13 में से अब तक 5 नक्सली शव के शिनाख्त हुई है। पुलिस बाकी 8 नक्सलियों के शव की शिनाख्त कर रही है।

इनकी हुई शिनाख्त…
सुखराम हेमला PPCM ( ACM Rank) – PLGA , कंपनी 2
हूँगा परसी , PLGA , कंपनी 2
हूँगा कुंजम , PLGA , कंपनी 2
सीतक्का (DVCM जितरू की पत्नी ), PLGA , कंपनी 2
दुला सोनु , PLGA कम्पनी 2

मंगलवार देर शाम तक 10 और बुधवार सुबह सर्चिंग के बाद 3 और नक्सलियों के शव बरामद हुए। मंगलवार सुबह से तकरीबन 8 घंटे तक DRG, CRPF, कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई।

उल्लेखनीय है कि, सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली हुई थी। इस दौरान गंगालूर, कोरचोली इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू मुठभेड़ तकरीबन 8 घंटे दिन भर चली। मंगलवार देर शाम तक 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। वहीं आज सुबह सर्चिंग के दौरान तीन और नक्सलियों के शव बरामद किया गया। फिलहाल जवानों की सर्चिंग जारी है।

सर्चिंग के दौरान मौके पर से एक AK-47, इसांस लाइट मशीन गन, बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर और अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया है।

मारे गए नक्सलियों का शव बीजापुर लाया गया था
मुठभेड़ में मारे गए 13 में से 11 नक्सलियों के शवों को बीजापुर हेलीपेड में लाया गया है। एसपी ने कहा कि, शिनाख्ती के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button