देश विदेश

कथित तौर पर लड़की से रेप के आरोप में बिहार के मजदूर की पिटाई, सिर मुंडा

नई टिहरी: पुलिस ने सोमवार को कहा कि बिहार के एक मजदूर का टिहरी जिले में एक अलग समुदाय की लड़की के साथ कथित तौर पर रेप करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने सिर मुंडवा दिया और उसके चेहरे पर कालिख पोत कर उसकी जमकर पिटाई की.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले आरोपी दिल जाफर (23) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और 14 दिनों की रिमांड में भेज दिया गया.
इस घटना से अन्य प्रवासी मजदूरों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई. हालांकि, भुल्लर ने प्रवासी मजदूरों को गांव और आसपास के इलाकों से बाहर निकाले जाने की खबरों को खारिज कर दिया.

उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है व किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button