विविध समाचार

रंगभरी एकादशी, होलिका दहन, पूर्णिमा व्रत, गंडमूल नक्षत्र

19 मार्च से ही ब्रजभूमि में लठमार होली आरंभ हो जाएगी लठमार होली अनूठी तथा विश्व में प्रसिद्ध होती है । अमल की एकादशी व्रत का मन सबके लिए 20 मार्च दिन बुधवार को होगा इसे रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है। काशी में एकादशी पर्व को बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। रंगभरी एकादशी के दिन ही पूरे विश्वास एवं परंपरा के साथ काशीवासी रजत पालकी में माता गौरी के विग्रह का पूजन करके अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्ति भाव से सारा बोर होकर आनंदित होते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसी दिन बाबा भोलेनाथ माता पार्वती का गौना कराकर की काशी में लाए थे। इसलिए यह तिथि अपने आप में अति महत्वपूर्ण है, होली का महान पर्व 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को रंग उत्सव के रूप में मनाया जाएगा ।व्रत के लिए पूर्णिमा का मन 24 मार्च 2024 दिन रविवार को होगा तथा आज ही के दिन में 9:23 के बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इसी कारण से होलीका दहन के लिए पूर्णिमा तिथि की रात एवं भद्र समाप्ति रात में 10:28 के बाद का समय निकल जाएगा। इस प्रकार 24 मार्च 2024 दिन रविवार की रात में 10:28 के बाद होलिका का दहन किया जाएगा। स्नान दान के लिए पूर्णिमा एवं काशी क्षेत्र में रंग की होली का प्रसिद्ध पर्व 25 मार्च दिन सोमवार को मनाया जाएगा।

19 मार्च (मंगलवार) फाल्गुन शुक्ल दशमी रात्रि 12.22 मिनट तक।

20 मार्च (बुधवार) फाल्गुन शुक्ल एकादशी रात्रि 02.23 मिनट तक। आमलकी एकादशी व्रत। उत्तर गोल प्रारंभ। रंगभरी एकादशी। गंडमूल रात्रि 10.38 मिनट से।

21 मार्च (गुरुवार) फाल्गुन शुक्ल द्वादशी रात्रि 04.45 मिनट तक। शक चैत्र एवं संवत् 1946 प्रारंभ। गोविंद द्वादशी। पापनाशिनी द्वादशी। मेला श्रीश्याम जी खाटू। गंडमूल विचार।

22 मार्च (शुक्रवार) फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी (दिन-रात)। प्रदोष व्रत। गंडमूल रात्रि 04.28 मिनट तक।

23 मार्च (शनिवार) फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी प्रात 07.18 मिनट तक। महेश्वर व्रत।

24 मार्च (रविवार) फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी प्रात 09.56 मिनट तक। भद्रा 09.56 मिनट से रात्रि 11.13 मिनट तक। होलिका दहन (भद्रा बाद)। श्री सत्यनारायण व्रत।

25 मार्च (सोमवार) फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा दोपहर 12.30 मिनट। फाल्गुन पूर्णिमा। होली पर्व। होलाष्टक समाप्त। श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती। होलिका विभूति धारण। धूलिवंदन।

पं. ऋभुकांत गोस्वामी

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button