छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

हाउसिंग बोर्ड ने क्वींस क्लब कब्जे में लिया, संचालक बत्रा का अनुबंध निरस्त

रायपुर । लॉकडाउन के दौरान क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। संचालक हरबक्श सिंह बत्रा का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने एमिनेंट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध खत्म कर दिया है। अब क्लब को छग हाउसिंग बोर्ड अपने अधिपत्य में लेगा।

आपको बता दें कि लॉकडाउन में शराब पार्टी कर नियमों का उल्लंघन किया गया था। नियम के विपरीत तीसरी पार्टी को क्लब सौंपा था। सुनवाई के अवसर दिए जाने के बावजूद जवाब नहीं दिया। अब क्वींस क्लब की बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को हाउसिंग बोर्ड अपने कब्जे में लेगा।

बता दें कि 27 सितंबर 2022 की रात वीआईपी रोड स्थित क्लब में शंकर नगर की एक युवती का जन्मदिन मनाने के लिए कुछ लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान पार्टी में शामिल हुए हितेश पटेल ने गोली चला दी थी। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही आरोपी हितेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button