देश विदेश

भारत का एक और गद्दार गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान को दे रहा था जानकारी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में एक और शख्स को गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि पंजाब पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोप हैं कि उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के साथ संबंध हैं। इसके अलावा आतंकवादी हाफिज सईद के साथ उसकी तस्वीर होने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ खालिस्तानी आतंकवादी गोपाल सिंह चावला के भी संपर्क में था। खबर है कि वह लंबे समय से सीमा पर होने वाली सेना की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दे रहा था। उसने ऑपरेशन सिंदूर के समय भी संवेदनशील जानकारी साझा की थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि गगनदीप ने सेना की तैनाती, अहम स्थानों समेत कई संवेदनशील जानकारियां साझा की थीं।

रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब पुलिस डीजी गौरव यादव ने कहा, ‘शुरुआती जांच से पता चला है कि गगनदीप सिंह बीते पांच सालों से पाकिस्तान में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। उसके जरिए वह PIO यानी पाकिस्तान इंटेलीजेंस ऑपरेटिव्स के संपर्क में आया। उसे भारतीय माध्यमों के जरिए PIO से पेमेंट भी मिले हैं।’

खबर है कि उसके पास एक मोबाइल भी बरामद हुआ है, जिसमें खुफिया जानकारी है। वह यह जानकारी पाकिस्तानी एजेंट्स के साथ शेयर कर रहा था। उसके पास ISI के 20 से ज्यादा लोगों के कॉन्टैक्ट हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button