छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार
संत विजय कौशल महाराज से मुख्यमंत्री साय ने लिया आर्शिवाद

रायपुर। श्रीराम कथा आयोजन समिति और मंगलमय परिवार की ओर से रायपुर में आयोजित श्रीराम कथा सत्संग के लिए पधारे संत विजय कौशल महाराज जी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उप मुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा,धर्मस्व व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुलाकात कर आर्शिवाद प्राप्त किया। महाराज श्री ने उन्हे छत्तीसगढ़ राज्य की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए आर्शिवाद प्रदान करते हुए जनसेवक के रूप में कार्य करने का आर्शिवाद प्रदान किया। इस मौके पर श्रीराम कथा आयोजन समिति के प्रमुख बृजलाल गोयल,मनोज गोयल व अन्य सदस्य उपस्थित थे।