छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

शराब घोटाले पर छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन : ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सुबह वे ED दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे थे। जहां ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बेटे हरीश लखमा कों ED की टीम ने पूछताछ के बाद दिया। वहीं ED कवासी लखमा को लेकर कोर्ट के लिए रवाना हो गयी है।

कवासी लखमा से इससे पहले 2 बार ​​​​ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। ED ऑफिस जाते समय लखमा ने कहा था कि, आज पूछताछ के बुलाया गया था, इसलिए आया हूं। देश कानून के हिसाब चलता है, अगर कानून के हिसाब से बुलाएंगे, तो मैं 25 बार आऊंगा। ED के अधिकारी जो सवाल करेंगे, उसका जवाब दूंगा और उनका सम्मान करुंगा।

कोई भी नहीं बख्शा नहीं जाएगा- डिप्टी सीएम शर्मा

इस मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, लखमा के आबकारी मंत्री रहते FL-10 के नाम पर स्कैम किया गया। अपनी ही सरकार में कवासी लखमा ठग लिए गए। इसीलिए उनके साथ तब जो लोग थे, वे आज नहीं हैं। कानून अपना काम करेगा और कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button