छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा की बिगड़ी तबीयत..बैचेनी और सीने में दर्द की शिकायत..

बस्तर। बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और कोंटा विधानसभा से MLA कवासी लखमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि कल लोकसभा चुनाव हारने के बाद से वे बेचैन थे। रात में उन्हें उल्टियां हुईं। सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने पहुंचीं। फिलहाल स्थिति ठीक है। उन्हें आराम करने कहा गया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव का परिणाम आ गया है।11 लोकसभा सीट में से 10 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। कोरबा छोड़कर, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर सहित सभी 10 सीटों पर कमल खिला है। बीजेपी से महेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को 55245 वोटों से हराया है। बीजेपी से महेश कश्यप को 458398 वोट मिले, वहीं कवासी लखमा को 4 लाख 3 हजार 153 वोट मिले।

 

 

 

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button