छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

ट्रक की ठोकर से स्कूटर सवार 2 युवकों की मौत

रायपुर । ट्रक की ठोकर से स्कूटर सवार दो युवकों की मौत हो गई है। घटना आरंग थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार थाना आरंग के पारागांव में नदीपुल के ऊपर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने स्कूटर को पीछे से ठोकर मार दी। टक्कर लगने से दोनों स्कूटर सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पहुंचाया है, वहीं ट्रक को पकड़ कर थाना लया गया है। घटना करीबन 11.45 बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रक महासमुंद से रायपुर की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान विमल कुमार सिन्हा पिता गंगाराम सिंह 15 वर्ष निवासी बेनीडीह थाना आरंग और रितेश यादव पिता दुर्गा यादव 16 वर्ष निवासी बस स्टैंड आरंग के रूप में हुई है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button