देश विदेशहादसा

तीन मंजिला घर में भीषण आग, पिता और दो बेटियों की मौत

ग्वालियर।  मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में गुरुवार को तीन मंजिला घर में भीषण आग लग गई, जिसमें पिता और उसकी दो बेटियां जिंदा जल गईं। घटना की जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना बहोड़ापुर इलाके में सुबह करीब 3 बजे हुई। बताया जा रहा है कि आग तीसरी मंजिल पर स्थित रसोई में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। आग में 45 वर्षीय विजय गुप्ता और उनकी दो बेटियां 17 वर्षीय अंशिका और 14 वर्षीय यशिका घिर गईं। उन्होंने बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन नहीं निकल पाए और आग में जिंदा जल गए।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button