जिलाप्रादेशिक समाचारराजनीतिक

छग विस चुनाव में एक जैसे नामों का खेल, मतदाता उलझन में

रायपुर । छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के मतदान के लिए 17 दिसंबर को वोटिंग होनी है। कांग्रेस-भाजपा समेत सभी राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस बीच 70 सीटों में से 25 प्रतिशत सीटों पर हमनाम प्रत्याशी (एक जैसे नाम) होने के कारण राष्ट्रीय पार्टियों के स्टार प्रचारकों को प्रत्याशी की जगह चुनाव चिन्ह के प्रचार पर जोर देना पड़ रहा है। कुछ जगह पर जानबूझकर भी हमनाम प्रत्याशियों को उतारा गया है।

रायपुर संभाग में कसडोल विधानसभा सीट
कसडोल विधानसभा सीट पर कांग्रेस-भाजपा दोनों ही प्रत्याशियों के खिलाफ हमनाम प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कांग्रेस ने संदीप साहू को टिकट दी है। संदीप साहू के नाम से एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा की ओर से धनीराम धीवर चुनावी मैदान में हैं। उनके भी हमनाम धनीराम निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

सरगुजा संभाग की प्रेमनगर विधानसभा सीट
सरगुजा संभाग में कुल 14 सीटे हैं। यहां प्रेमनगर सीट पर कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों के अधिकृत प्रत्याशी के हमनाम भी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी के प्रत्याशी के नाम को लेकर मतदाताओं को उलझन में डालने के लिए इस तरह राजनीति की जा रही है। प्रेमनगर सीट पर में कांग्रेस के प्रत्याशी खेलसाय सिंह मैदान में हैं। इसी नाम से एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी के नाम से ही भी एक निर्दलीय प्रत्याशी भूलन सिंह चुनावी मैदान में हैं।

बिलासपुर संभाग में तीन-तीन व्यास
बिलासपुर संभाग की जांजगीर-चांपा सीट से कांग्रेस ने व्यास कश्यप को टिकट दिया है। इस सीट पर तीन अन्य निर्दलीय व्यास कश्यप चुनावी मैदान में हैं। यहां भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल चुनाव लड़ रहे हैं।

अमरजीत भगत के सामने तीन-तीन रामकुमार
सरगुजा संभाग की सीतापुर सीट पर कांग्रेस की ओर से मंत्री अमरजीत भगत चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भाजपा ने पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो को चुनावी मैदान में उतारा है। रामकुमार के नाम से ही यहां दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह इस सीट पर तीन-तीन रामकुमार चुनावी मैदान में उतर आए हैं।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और मंत्री डहरिया के भी हमनाम

बिलासपुर सीट पर भाजपा से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस से शैलेष पांडेय टक्कर दे रहे हैं। इस सी पर परिवर्तन पार्टी आफ इंडिया से अमर रूपानी चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह रायपुर संभाग के आरंग में मंत्री डा. शिवडहरिया के चुनावी मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी शिवकुमार मैदान में हैं।

यहां निर्दलियों के भी हमनाम
रायपुर के धरसींवा विधानसभा सीट पर रवि कुमार, रविदास चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह कोटा सीट से दो मनोज कुमार लड़ रहे हैं। जशपुर सीट से दो प्रदीप चुनाव लड़ रहे हैं।

अन्य सीटों पर भी यही स्थिति
सक्ती: विधानसभा सीट सक्ती से भाजपा ने डा. खिलावन साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। उनके सामने विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत लड़ रहे हैं। यहां एक निर्दलीय प्रत्याशी खिलावन साहू भी चुनावी मैदान में हैं।

भटगांव सीट: भटगांव में कांग्रेस ने पारसनाथ राजवाड़े को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी भी पारसनाथ राजवाड़े लड़ रहे हैं।

कोरबा: कोरबा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के सामने हमनाम प्रत्याशी लखनलाल देवांगन चुनावी मैदान में हैं।

पाटन: पाटन विधानसभा हाईप्राेफाइल सीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। भाजपा से सांसद विजय बघेल लड़ रहे हैं। यह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अमित जोगी चुनावी मैदान में हैं। अमित कुमार हिरवानी भी आम आदमी पार्टी से चुनावी मैदान में हैं।

प्रतापपुर: सरगुजा की प्रतापपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने शकुंतला सिंह पोर्ते चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला भी चुनाव लड़ रही हैं।

रामानुजगंज: विधानसभा सीट रामानुजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार तिर्की चुनाव लड़ रहे हैं। यहां एक निर्दलीय प्र त्याशी अजय तिर्की भी चुनाव लड़ रहे हैं।

दुर्ग शहर: दुर्ग शहर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अरुण वोरा के नाम से एक निर्दलीय प्रत्याशी अरुण जोशी चुनाव लड़ रहे हैं।

रायपुर-दक्षिण: रायपुर-दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कांग्रेस से महंत रामसुंदर दास चुनाव लड़ रहे हैं। यहां यहां दो ठाकुर जोहर छत्तीसगढ़ से मनीष कुमार ठाकुर और समाजवादी पार्टी से मनीष श्रीवास्तव चुनाव लड़ रहे हैं।

महासमुंद: महासमुंद सीट पर भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर राहू सिन्हा के सामने निर्दलीय प्रत्याशी योगेश ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button