फ़िल्मी जगत

फैमिली प्लानिंग नहीं रवि दुबे और सरगुन मेहता की टॉप प्रायोरिटी, बोले- वो अब…

रवि दुबे और सरगुन मेहता टीवी के पॉपुलर कपल हैं। दोनों प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। सरगुन जहां पंजाबी फिल्मों में काम कर रही हैं। वहीं रवि दुबे फिल्में, सीरीज और अपना प्रोडक्शन हाउस भी हैंडल कर रहे हैं सरगुन के साथ। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। शादी के कई साल बाद भी दोनों न्यूली कपल की तरह रहते हैं। हालांकि एक सवाल है जो दोनों से पूछा जाता है और वो ये कि दोनों बेबी कब प्लान करेंगे। अब फिर से दोनों से इस बारे में पूछा तो जानें रवि क्या बोले।
क्या बोले रवि

जूम से बात करते हुए रवि ने कहा, ‘फैमिली प्लानिंग वो अब प्रायोरिटी नहीं है।’ इस दौरान रवि ने यह भी कहा कि लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम करते हुए दोनों ने हार्ड वर्क और वर्क लोड को मैनेज करना सीखा है।

वहीं सरगुन ने इस दौरान कहा कि हमेशा महिलाओं को सक्सेसफुल आदमी का सपोर्टिव पिलर कहा जाता है, लेकिन एक आदमी को भी सपोर्टिव फिगर बताना चाहिए, महिला के सपोर्ट में। सरगुन ने यह भी कहा कि हमेशा एक बैलेंस इक्वेशन होना चाहिए।
सरगुन ने कहा था अलग जर्नी पर हूं

इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि इन दिनों लोग एक कपल से चाहते हैं कि वे बस बच्चा कर लें, इससे शादी को लेकर लोगों की धारणा पर काफी असर पड़ता है। सरगुन ने यह भी कहा कि जो लोग बच्चे चाहते हैं वे गलत नहीं होते। लेकिन सबकी अपनी अलग प्रायोरिटी होती है।

सरगुन ने कहा था, ‘कुछ लोग 25 की उम्र में गोल अचीव करते हैं, कुछ 40 में। लेकिन जब आपको लगता है कि आप सैटिसफाई हैं जो आपने अचीव कर लिया है उससे और अब किसी और को खुशी दे सकते हो तो तब आप आगे का फैसला ले सकते हो। ये आप तब नहीं कर सकते जब आप खुद स्ट्रगल कर रहे हो। मैं फिलहाल एक अलग जर्नी पर हूं।’

रवि और सरगुन की बात करें तो दोनों ने साथ में शो 12/24 करोल बाग में काम किया था। इसी शो के दौरान दोनों का प्यार शुरू हुआ और रिलेशनशिप में आ गए। कई साल के रिलेशन के बाद दोनों ने फिर साल 2013 में शादी कर ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button