छत्तीसगढ़जिलाप्रादेशिक समाचार

महासमुंद ट्रैफिक का कारनामा:- चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली, रसीद के बदले टोकन पर्ची थमाकर शासन को लगा रहे खुलेआम लाखों का चूना?वीडियो व्यरल

महासमुंद जिले मे इन दिनों वाहनों को चैकिंग के नाम पर लूट खसोट का खेल चल रहा है। महासमुंद आरटीओ के हवलदार कृपाराम साहू का वीडियो बना गाड़ी वाले ने व्यरल कर दिया है जिसमे उनके द्वारा टोकन काटते दिख रहे है साथ टोकन के नाम पर मोलभाव करतें दिख रहे है .

महासमुंद के साथ ही पड़ोसी जिलो की सीमाओं में भी अवैध वसूली के आरोप लग रहे है। कहा ये जा रहा कि परिवहन विभाग की रसीद की जगहा एक टोकन देकर जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस टोकन की व्यधता एक माह होती है आगे माह पुनः लेना पड़ता है?

महासमुंद जिले के साथ सीमाओं पर इन दिनों चैकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लग रहा है। आरोप है कि, परिवहन विभाग व ट्रैफिक विभाग के कर्मचारी अपने अधिकारी की सह पर जिले की सीमाओं पर वाहन चालकों को न केवल निशाना बना रहे है, बल्कि उनके द्वारा भारी वाहनों से भारी भरकम वसूली की जा रही है। आरोप है कि, ये पुरा खेल आरटीओ व ट्रैफिक की निगरानी में हो रहा है। दोनों विभाग खुद अपने कर्मचारियों के साथ सुनसान सड़कों पर तैनात हो जाते हैं और फिर शुरू होता है दूसरे राज्यों और शहरों से आने वाले भारी वाहनों के ड्राइवरों से वसूली का सिलसिला।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button