खेल जगत

युवराज सिंह ने दिया टीम इंडिया को जीत का मंत्र

नई दिल्ली ।  आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है, जिसमें टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अमेरिका और कनाडा के बीच खेला गया। युवराज सिंह को इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है उन्होंने इस बार के वर्ल्ड कप लेकर कहा कि यदि भारतीय टीम स्किल पर ध्यान देने के साथ पूरे आत्मविश्वास से खेलती है तो उनके लिए कप जीतना अधिक मुश्किल नहीं होगा। टीम इंडिया को विरोधी टीम पर अधिक ध्यान देने की जगह पर अपनी क्षमता पर ध्यान देना होगा। मेरा मानना है कि बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए हमारे पास आत्मविश्वास है। यदि भारतीय टीम विश्वास रखे और अपनी पूरी क्षमता से खेले तो वह खिताब को जीतने के साथ आईसीसी ट्रॉफी जीतने के चले आ रहे सूखे को भी खत्म करने में कामयाब होगी। हमें अपने मजबूत पक्ष पर ध्यान देना होगा। हमें इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि विपक्षी टीम हमारे लिए कहां पर खतरा बन सकती है। टीम में इस समय कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने दम पर मुकाबले में जीत दिला सकते हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button