प्रादेशिक समाचारहादसा
तालाब में नहाने गए छह साल के बालक की डूबने से मौत

अकलतरा। जांजगीर-चंपा के ब्लॉक अकलतरा ग्राम रसेड़ा की घटना सुबह उठकर बालक तालाब में नहाने को गया डूबने से हो गई बालक की मौत। तालाब में नहाने गए छह साल के बालक की डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रसेड़ा निवासी बसंत सिंह गोंड़ का पुत्र विराट सिंह गोंड़ 15 मई को सुबह 9 बजे गांव के तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह तालाब की गहराई में चला गया और डूबनेलगा। तालाब में नहा रहे ग्रामीणों ने उसे डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया। उसके पेट में अत्यधिक मात्रा में पानी चला गया था।
आनन- फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और शव का पीएम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया।