देश विदेश
पुलिस का साइबर रावण, बोलता है- तुम्हारी अज्ञानता ही मेरी ताकत है

रायपुर। देशभर में दशहरा त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। अलग-अलग राज्यों में कई अनोखे दुर्गा मां के पंडाल बनाए गए हैं। वहीं कई राज्यों में अलग-अलग प्रकार का रावण बनाया गया है। विजयदशमी के दिन रावण दहन किया जाता है। इसका मकसद होता है समाज में मौजूद रावणरूपी बुराईयों को खत्म करना। दशहर हो या सामान्य दिन साइबर अपराध भी इन दिनों खूब हो रहे हैं। अलग-अलग तरीकों को अपनाकर अपराधी लोगों को फंसा रहे हैं और उनके साथ स्कैम कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों बता रहे हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने भी एक रावण बनाया है जो अपने आप में अनोखा है।