छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

बरात दरवाजे पर आई तो जोश-जोश में दूल्हे ने किया ऐसा काम, घराती-बराती के उड़े होश

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में शादी के जश्‍न और खुशी के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जब बरात जब दुल्‍हन के घर पहुंची तभी जोश में दूल्‍हे ने घराती और बरातियों पर कार चढ़ा दी। इस दुर्घटना में करीब 15 लोगों को गंभीर भी रूप घायल हो गए। दरअसल, यह मामला खैरागढ़ के टेकापार मुढ़पार की है। जहां घराती-बाराती दुर्घटना का शिकार हो गए। राजनांदगांव भेड़ीकला से बारात टेकापार गई थी। बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे का कार चालक डीजे में नाचने चले गया। इसके बाद क्या दूल्हे ने कार की स्टेयरिंग अपने हाथों में संभाल ली। जैसे ही दूल्हे ने स्टेयरिंग संभाली वैसे ही कार का एक्सीलेटर अचानक से बढ़ गया और कार सीधे बारातियों और घरातियों पर चढ़ गई। कुछ देर के लिए घराती-बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में करीब 15 लोगों को गंभीर चोटे आई है।

टेकापार मुड़पार में राजनांदगांव भेड़ीकला से बारात आई थी। रात आठ बजे के आसपास बारात स्वागत के लिए परघौनी की तैयारी हो रही थी। उसे देखने गांव के लोग और लडक़ी के रिश्तेदार आसपास खड़े थे। इसी दौरान दूल्हे का वाहन चालक भी बारातियों के साथ नाचने कूदने गाड़ी से उतर गया और ड्राइवर सीट पर दूल्हा आ गया। अचानक कार ने रफ्तार पकड़ ली और आसपास खड़े दर्जनभर बच्चे, महिला और बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले लिया।
तीन को आइ अंदरुनी चोटें

घायलों को जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया। भर्ती सभी सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात घर वापस भेज दिया गया। जबकि सिर, हाथ पैर में ज्यादा चोट के चलते तीन लोगों का इलाज मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना में सुरेखा पति रूपेंद्र साहू 30 तुमड़ीबोड़, पूजा पिता हुकुम वर्मा 14 साल मुड़पार, उमा पति शीतल साहू 29 साल मुढ़ीपार, पार्वती पति शेरसिंह वर्मा 35 साल महरूमकला, वंदना पिता सुरेश वर्मा 19 साल मुड़पार, पिंकी पिता ओंकार वर्मा 19 साल महरूमकला, आशा पिता सुरेश वर्मा 15 साल को समान्य चोट आइ है। जिन्हें सिविल अस्पातल में इलाज बाद देर रात वापस घर भेज दिया गया। जबकि पूजा पति अनिल महोबिया 17 साल मुड़पार, अमरबती पति गोविंद साहू 48 साल ढारा, भुनेश्वर पिता नीलांबर चंदेल 10 साल मुड़पार, सुनीता पति वीरसिंह साहू 31 साल और एक अन्य को गंभीर चोट के चलते मेडिकल कालेज अस्पताल पेंड्री में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button