छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दो दिनों के भीतर कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी कांग्रेस विधायकों ने शनिवार को जिला स्तरीय प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

ईडी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। पुलिस कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ में हर जिले में बैठक होगी। कांग्रेस पदाधिकारी राज्यपाल से मुलाकात भी करेंगे। मालूम हो कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा के सिलसिले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विधायक यादव को झूठे आरोप में फंसाया गया है। किसी भी हालत में विधायक यादव के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए जिला स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की जवाबदारी तय कर दी है। रायपुर शहर व ग्रामीण के लिए धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, शिवकुमार डहरिया व इंद्र साव है। सक्ति के लिए रामकुमार यादव व बालेश्वर साहू, दुर्ग शहर-ग्रामीण व भिलाई के लिए रविंद्र चौबे, अरूण वोरा को प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह सरगुजा के लिए टीएस सिंहदेव, महासमुंद में द्वारिकाधीश यादव, चातुरी नंद, विनोद चंद्राकर प्रभारी है। जगदलपुर एवं बस्तर ग्रामीण के लिए लखेश्वर बघेल,धमतरी में ओंकार साहू व गुरुमुख सिंह होरा, राजनांदगांव में दलेश्वर साहू, बालोद में अनिला भेड़‍िया-संगीता सिन्हा प्रभारी हैं।

कोरबा शहर व ग्रामीण के लिए जयसिंह अग्रवाल व फूल सिंह राठिया, सूरजपुर में प्रेमसिंह टेकाम, बिलासपुर शहर व ग्रामीण के लिए अटल श्रीवास्तव व रश्मि सिंह ठाकुर तथा कांकेर जिले के लिए कुंवर सिंह निषाद व संतराम नेताम को प्रभारी बनाया गया है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button