छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

आयुष्मान पखवाड़ा : छूटे हुए पात्र व्यक्तियों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील

महासमुंद । राष्ट्रीय प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में 20 से 30 सितंबर 2024 तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जाना है। इस दौरान जिले में छुटे हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य जांच शिविर, जन जागरूकता के लिए आयुष्मान चौपाल, आयुष्मान भारत साइकिल/बाइक रैली, स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य के लिए दौ़ड़ इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों को रू. 05 लाख तक एवं शेष ए.पी.एल. परिवारों को रू. 50 हजार तक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है। आयुष्मान कार्ड धारक हितग्राही राज्य एवं राज्य के बाहर पंजीकृत चिकित्सालयों में योजना के तहत् पात्रतानुसार निःशुल्क स्वास्थ्य सहायता ले सकते है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया ने अपील की है कि जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन नहीं हुआ है वे अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर अपना एवं अपने परिवार के समस्त सदस्यों का पंजीयन कराकर आयुष्मान कार्ड अवश्य बनायें। आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिये राशन कार्ड एवं आधार कार्ड आवश्यक है। योजना के संबंध में अधिक जानकारी एवं किसी प्रकार की सहायता के लिये टोल-फ्री नम्बर 104 पर संपर्क कर सकते र्है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button