फ़िल्मी जगत

रणवीर सिंह बच्चे के जन्म से पहले इसलिए बढ़ा रहे हैं अपना 15 KG वजन, जानिए वजह

रणवीर सिंह इस समय अपनी प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण का ध्यान रखने में बिजी हैं। इसके साथ ही एक्टर अपने नन्हे मेहमान के दुनिया में आने से पहले अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं। ख़बरों की मानें तो रणवीर दिन दिनों डाइट छोड़ कर खूब खा-पी रहे हैं। उन्हें बेबी के आने से पहले 15 किलो बजन बढ़ाना है। ऐसे में वो लंबे समय बाद अपनी पसंद का खाना, मीठा खा पा रहे हैं। हाल में उन्हें पत्नी दीपिका के साथ कई डिनर डेट्स पर भी देखा गया था।

इसलिए बढ़ा रहे हैं वजन

रणवीर सिंह को अगले कुछ महीनों में अपना वजन 15 किलो बढ़ाना है। इस बात का खुलासा लेखिका शोभा डे ने हाल में किया है। रिपोर्ट की मानें तो हाल में शोभा डे की मुलाकात रणवीर से हुई थी। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया था कि वो अपने पहले बच्चे के आने से पहले और एक आने वाले प्रोजेक्ट के लिए 15 किलो वजन बढ़ा रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि आने वाले दिनों में फिट रणवीर थोड़े बढ़े हुए वजन के साथ नज़र आए।

पैटरनिटी ब्रेक

बता दें, रणवीर सिंह के लिए आने वाले कुछ महीने बेहद ही खास होने वाले हैं। सितंबर में एक्ट्रेस दीपिका अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी जो सिंह और पादुकोण परिवार के लिए सबसे स्पेशल होने वाला है। वहीं एक्टर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। ऐसा हो सकता है रणवीर कुछ दिन का पैटरनिटी ब्रेक लेकर पत्नी और नन्हें मेहमान की देख-रेख में बिताए।

अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर के लिए पिछले दो साल कुछ खास नहीं रहे। 83, जयेशभाई जोरदार, सर्कस जैसी फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बचाया। अब आने वाले दिनों में एक्टर रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन, फरहान अख्तर की डॉन 3 में नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा प्रशांत वर्मा के सय्ह राक्षस नाम की भी फिल्म में नजर आ सकते हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button