अन्य

रायगढ़ में न्यायिक परीक्षाओं की तैयारी के लिए जल्द ही शुरू हो रही है ‘सूर्या लॉ अकादमी’…

एक सप्ताह  निःशुल्क डेमो कक्षा..
रायगढ़। न्यायिक सेवाओं में करियर बनाने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए शहर में एक नई पहल की शुरुआत होने जा रही है। सूर्या लॉ अकादमी द्वारा न्यायिक परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष कक्षाओं का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य अभ्यर्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन देकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करवाना है।
अकादमी प्रबंधन के अनुसार, न्यायिक परीक्षाओं के 15 प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। साथ ही उत्तर लेखन एवं परीक्षा की दृष्टि से प्रभावी तैयारी पर भी जोर दिया जाएगा। कक्षाओं का संचालन सरल, स्पष्ट और समझने योग्य तरीके से किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को विषयों की गहन समझ विकसित हो सके।
संस्थान द्वारा अभ्यर्थियों को एक सप्ताह की निःशुल्क डेमो कक्षा भी प्रदान की जा रही है, ताकि विद्यार्थी शिक्षण पद्धति को समझ सकें और उसके बाद नियमित कक्षाओं से जुड़ सकें।
अकादमी का लक्ष्य न्यायिक अभ्यर्थियों को नियमित टेस्ट, प्रदर्शन मूल्यांकन, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं संपूर्ण सहयोग प्रदान करना है।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु दिए गए संपर्क नंबर 8109808550 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button