क्राइमछत्तीसगढ़

इस जिले में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 4 की मौत, 7 घायल

बलरामपुर।  जिले में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक बच्ची एक महिला और दो पुरुष सहित कुल चार लोग शामिल है। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

बता दें कि घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलसर और बाँसडीह गाँव का बताया जा रहा है। जहाँ आसमानी बिजली गिरने से उसके चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं,जिन्हें उपचार के लिये शंकरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गाँव में मातम पसर गया है।

 

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button