छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

बलौदाबाजार में हुई आगजनी तोडफ़ोड़ मामले में निर्दोेश न फंसे यही मेरी मांग : देवेन्द्र

भिलाई  । भिलाई नगर विस क्षेत्र के युवा विधायक देवेन्द्र यादव ने बलौदाबाजार क्षेत्र में हुई घटना पर राज्य सरकार से मांग की है कि किसी भी बेगुनाह पर कार्यवाही न की जाए और जो दोशी है उन्हें पकड़ा जाए। सतनामी समाज शांतिप्रिय समाज है। बलौदाबाजार में हुई घटना पर बहुत दुख व्यक्त किया है।

धरने पर बैठे सतनामी समाज की माताएं,बहने व युवा साथियों के द्वारा कल जो हुई आगजनी,तोडफ़ोड़ की घटना है उससे कोई लेना देना नही है। सतनामी सतनामी समाज जिस सीपीआई की मांग कर रहा है। उस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। जैतखाम को जो काटा गया है, सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए। निर्दोष कोई भी न फंसे यही मेरी सरकार से मांग है। यादव ने आगे कहा कि सतनामी समाज के धर्मगुरु एवं समाज के सभी लोगों से मैं अपील करता हूं की वे शांति सद्भावना बनाएं रखे और शासन-प्रशासन को अपना सहयोग करें।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button