छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

आदिवासी कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश परीक्षा 20 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर । आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित 100 सीटर्स शासकीय आदिवासी कन्या कीड़ा परिसर कांकेर में वर्ष 2024-25 के लिए प्रवेश परीक्षा विकासखण्ड स्तर पर 20 जून को आयोजित है। अंतिम चयन परीक्षा 26 जून को सुबह 10 बजे शासकीय आदिवासी कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में परीक्षा आयोजित किया जाएगा।

आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि शासकीय आदिवासी कन्या कीड़ा परिसर कांकेर में 100 सीट आदिवासी खिलाड़ी बालिकाओं के लिए आरक्षित है। जिला एवं राज्य स्तर के लिए 26 जून 2024 को कन्या क्रीडा परिसर छात्रावास के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। संस्था के प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षकों द्वारा 10 बैटरी परीक्षण (गति परीक्षण 50 मीटर दौड़, उछाल परीक्षण, शटल रेस, गतिशील स्फूर्ति, शक्ति परीक्षण, अपर बॉडी बेडिंग, पुश-अप्स, लेग-रेजिंग, सिट-अप्स, सहन शक्ति दौड़ 400 मीटर) के माध्यम से शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन कर प्रावीण्यता के आधार पर खिलाड़ी छात्राओं का चयन किया जाएगा। कन्या क्रीड़ा परिसर के इस छात्रावास में प्रवेश के लिए केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग की कक्षा 6वीं से 12वीं की छात्राएं पात्र होंगी। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सीधे छात्राओं को यदि कोई खिलाड़ी बालिका राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित हुई हों तो उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कक्षा 6वीं से 8वीं तक की छात्राओं के लिए आयु 14 वर्ष एवं कक्षा 9वीं से 11वीं तक अध्ययनरत् छात्राओं की आयु सीमा 18 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। इसके अलावा माध्यमिक वर्ग की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। क्रीड़ा परिसर के लिए चयनित छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। चयनित खिलाड़ी छात्राओं को शासन की ओर से कन्या क्रीड़ा परिसर, कांकेर में निःशुल्क आवासीय व्यवस्था, भोजन एवं खेल सामग्री आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

 

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button