CM साय आज कई बैठकों में होंगे शामिल, पीसीसी चीफ दीपक बैज आज करेंगे स्वास्थ्य न्याय यात्रा की शुरुआत

मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम रायपुर में विभिन्न गतिविधियों से भरा रहेगा। सुबह 11:00 बजे वे सिविल लाइन स्थित निवास से प्रस्थान कर 11:10 बजे होटल बेबीलॉन कैपिटल पहुंचेंगे, जहां वे 12:10 बजे तक NITI-STATE वर्कशॉप सीरीज़ में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:10 बजे होटल से प्रस्थान कर 12:30 बजे मंत्रालय, नवा रायपुर के महानदी भवन पहुंचेंगे। वहां प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:00 से 1:30 बजे तक वे सुशासन तिहार की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। फिर 3:00 बजे से गृह विभाग (आवास आवंटन) की बैठक और 4:30 बजे से खनिज साधन विभाग की बैठक होगी। शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:50 बजे सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज बिलासपुर में पदयात्रा करेंगे। वे दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ भवन पहुंचेंगे और इसके बाद शाम 4 बजे से स्वास्थ्य न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह पदयात्रा प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ होगी। इस दौरान दीपक बैज अपोलो हॉस्पिटल में फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति के मामले को लेकर भी आवाज उठाएंगे।
छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ली और राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में जमकर आंधी तूफान और बारिश हुई। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज यानी शुक्रवार को भी प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलवृष्टि हो सकती है। अगले तीन दिनों तक यह ओलावृष्टि और बारिश जारी का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।