छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे रायपुर लोकसभा से प्रचंड जीत का तोहफा : बृजमोहन

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज जो भाजपा सरकार की वापसी हुई है वह हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है। हमारे कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में लूट मचा रही महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार की बखिया उधेड़ते हुए उनकी सच्चाई जनता के सामने रखी और जनहित के लिए संघर्ष करते हुए भूपेश सरकार को उखाड़ फेंका। परिणाम स्वरूप आज देखिए बीजेपी का सुशासन पुनः लौट आया है। यह बात रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बलौदा बाजार विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रायपुर लोकसभा से भाजपा की प्रचंड जीत का तोहफा देने की बात भी कही। इन बैठकों में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद सुनील सोनी,विधायक गुरु खुशवंत साहेब,विधायक धरमजीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी अपने विचार रखे और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button