खेल जगत

आईपीएल : बारिश की भेंट चढ़ा हैदराबाद-गुजरात मैच

हैदराबाद । आईपीएल के 17वें सीजन के 66वें मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन लगातार बारिश की वजह से इस मैच को अब रद्द कर दिया गया है। आईपीएल 2024 में 66वें लीग मुकाबले में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद और शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के बीच होना था, लेकिन हैदराबाद में खराब मौसम की वजह से ये मैच रद्द करने का फैसला लिया गया, जिसके बाद दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया। हैदराबाद की टीम जहां अब इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हो गई है तो वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने सीजन का अंत 14 मैचों में 5 जीत और 7 हार के साथ किया है। इस सीजन अब तक तीन टीमें प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button