छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

महिलाओं के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन

गरियाबंद । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 13 मार्च को बिहान सम्मेलन का आयोजन वन विभाग के ऑक्शन हॉल गरियाबंद में किया गया। जिसमें जिले भर की 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया गया। सभी स्व सहायता समूह की दीदियों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

पारम्परिक खेलकूद मटका फोड़, कुर्सी दौड़, कंचा दौड़, बिस्किट दौड़ जैसे रोचक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ में लोक कला, लोक गीत की प्रस्तुति भी समूह की सदस्यों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 50 से ज्यादा बेहतर व उत्कृष्ट कार्य करने वाली सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बिहान समूह की महिलाओं ने जिला पंचायत की सीईओ रीता यादव को हस्तनिर्मित सामग्रियों भेंट की। इस दौरान जनपद पंचायत की सीईओ पदमिनी हरदेल, मैनपुर जनपद अंजलि खलखां को भी महिलाओं द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button