देश विदेश

KKR की आंधी में उड़ गई दिल्ली, IPL में पहली बार हुआ कुछ ऐसा

कोलकाता: KKR की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मैच में KKR के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। KKR की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। केकेआर की टीम ने 272 रन बनाए, जो आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स 166 रनों पर ऑलआउट हो गई और दिल्ली की टीम को 106 रनों से मुकाबला हारना पड़ा। IPL के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि KKR की टीम ने सीजन के शुरुआती तीनों मैच जीते हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था कि IPL में केकेआर ने शुरुआती तीन मुकाबले जीते हों। दिल्ली से पहले KKR ने RCB और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।
पंत-स्टब्स ने लगाए अर्धशतक

पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। वॉर्नर ने 18 रन और शॉ ने 10 रन बनाए। इसके बाद मिचेल मार्श और अभिषेक पोरेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इससे दिल्ली की पारी जल्दी ही सिमटती हुई नजर आ रही थी। लेकिन इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। पंत ने 55 रन और स्टब्स ने 54 रन बनाए। लेकिन ये खिलाड़ी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इन दोनों के आउट होते ही दिल्ली की टीम की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और निचले क्रम के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
KKR के वरुण-वैभव ने लिए 3 विकेट

वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। मिचेल स्टार्क ने दो विकेट अपने नाम किए। स्टार्क ने आईपीएल 2024 में अपना पहला विकेट इसी मैच में लिया है। आंद्रे रसेल और सुनील नरेन के खाते में 1-1 विकेट गया। वैभव अरोड़ा सबसे किफायती रहे। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
सुनील नरेन ने की विस्फोट बल्लेबाजी

सुनील नरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में ही 85 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने केकेआर की टीम को बड़े स्कोर की नींव दी। उनके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 54 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 41 रनों का योगदान दिया। अंत में रिंकू सिंह ने कुछ बड़े स्ट्रोक लगाए। उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में ही 26 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और तीन छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 रन दिए। इन बल्लेबाजों की वजह से ही केकेआर की टीम 272 रनों का स्कोर बना पाई। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट एनरिक नॉर्खिया ने हासिल किए। उन्होंने तीन विकेट चटकाए। लेकिन वह बहुत ही महंगे साबित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button