क्राइमछत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

बेटे पर युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप लगा, तो डिप्टी कमिश्नर मां और प्रिंसिपल पिता बोले

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिप्टी कमिश्नर के बेटे पर युवती की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। मामले में युवती ने इसकी शिकायत टिकरापारा थाने में की है, जिसके बाद अपराध दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार, वह जब स्कूल स्तर की शिक्षा ग्रहण कर रही थी, उस दौरान डिप्टी कमिश्नर के बेटे ने कई बार उसे प्रपोज किया, लेकिन उसने मना कर दिया था।

इसके बाद भी कई बार उसने ऐसी ही हरकत की। आखिर में उसने पीड़िता की पुरानी फोटो सोशल मीडिया से निकालकर उसे आपत्त्तिजनक ढंग से एडिट किया और फिर वायरल कर दिया।

पीड़िता को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने इसकी शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शिकायत की जानकारी मिलते ही आरोपित युवक की डिप्टी कमिश्नर मां और प्रिंसिपल पिता ने पीड़िता से माफी मांगी थी। आरोपित के स्वजन ने कहा था कि उनका बेटा साइको है और आए दिन उसकी हरकतों से वे लोग परेशान रहते हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button