छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

गौ रक्षण, गौ संरक्षण एवं जागरूकता के लिए दंडवत यात्रा

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग – समाजसेवी नितिन लॉरेन्स

रायपुर।छत्तीसगढ़ अंचल में बढ़ती गौ तस्करी और गौ हत्या को रोकने तथा गौ रक्षण एवं संरक्षण के प्रति जन जागरूकता लाने हेतु त्रिदिवसीय दंडवत यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व गौ पुत्र ओमेश बिसेन जी, नितिन लॉरेंस ने किया, जिसमें विभिन्न समाजों और संगठनों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर समाजसेवी नितिन लॉरेन्स (सचिव, डायसिस ऑफ छत्तीसगढ़) ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गौधन हमारी संस्कृति, कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण आधार है और इसे संपूर्ण राष्ट्र का संरक्षण मिलना चाहिए।

यात्रा के दौरान पादरी शमशेर ने गौधन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया। वहीं, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने गौ रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस यात्रा में प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए:

हिंदू समाज से: गौ पुत्र ओमेश बिसेन जी,गौ पुत्री मेघा चौहान, बजरंग दल जिला संयोजक रवि वर्मा, जिला गौ सेवा प्रमुख राधे यदु, नारायण यादव, दुबेश चक्रधारी, पंकज अंसारी, देवानंद सिन्हा आदि।

मसीही समाज से:नितिन लॉरेंस जयदीप रॉबिंसन, पास्टर सुबोध कुमार, पास्टर असीम प्रकाश विक्रम, पास्टर आशीष वाणी, पास्टर पवन कुमार, पास्टर अब्राहम दास, डीकन मनशीश केजू, डीकन जीवन मसीह, राज जैकब, संजीव शांतैया, गजेन्द्र दान, समीर मार्डीकल, प्रतीक जॉन, साइमन मसीह, पूर्व सरपंच अमित दास, समीर, अनिल मसीह, शैलेश मसीह, प्रमोद मसीह आदि।

इस ऐतिहासिक यात्रा की सभी समाज के लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और गौ माता के संरक्षण हेतु जागरूकता बढ़ाने के इस प्रयास की सराहना की।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button