छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार
मुख्यमंत्री से मिले हुडको के अध्यक्ष

रायपुर। आवास और शहरी विकास निगम (हुडको) के अध्यक्ष संजय कुलश्रेष्ठ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हुडको से संबंधित गतिविधियों के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा भी की।