छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

भारतीय तीरंदाजी का अध्यक्ष चुनने दिल्ली जाएंगे मंत्री बृजमोहन व मुरारका

रायपुर। भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष पद के साथ 19 पदों के लिए 19 दिसंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली के सूरजमल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चुनाव होने जा रहा है जिसमें 35 देशों के 70 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। छत्तीसगढ़ से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका भी मतदान करेंगे। वहीं दूसरी ओर मुरारका उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे है।

19 जनवरी को दिल्ली के सूरजमल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 19 पदों के लिए मतदान होगा, मतदान संपन्न होने के बाद मतों की गिनती शुरु होगी। वर्तमान में भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा है जिनका कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो गया है वे पुन: अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाए गए है। इसके बाद अलावा महामंत्री पद के लिए दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उपाध्यक्ष के लिए पुन: छत्तीसगढ़ से कैलाश मुरारका को प्रत्याशी मनाया गया है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button