छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

केमिकल प्लांट में भीषण आग, बुझाने के लिए मशक्कत जारी

रायपुरः औद्योगिक क्षेत्र तिल्दा- नेवरा के बरतोरी स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। तीन घंटे से प्लांट में भीषण ब्लास्टिंग जारी है। आग की लपटें काफी तेज है, जिससे क्षेत्रवासी भी सहमे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस तथा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। आब बुझाने का काम जारी है लेकिन अब तक आग पर काबू नही पाया जा सका है।आग कितना भीषण है आप इस वीडियो में देख सकतें है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पेंट बनाने वाली संजय केमिकल फैक्ट्री में सुबह तकरीबन आठ बजे एक टैंकर में ब्लास्ट हो गई, जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और प्रशासन की टीम अग्निशमन के साथ मौके पर पहुंच गई है। आग की लपटें इतनी तेज है कि पूरा प्लांट बुरी तरह से इसकी चपेट में आ गया है। अभी भी प्लांट में भारी ब्लास्ट हो रहा है। इस हादसे में जांजगीर चांपा का एक मजदूर झूलसा है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गाय है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button