छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचारराजनीतिक

पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बंगले से कई सामान गायब..स्वास्थ्य मंत्री ने लगाया गंभीर आरोप..

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बंगले में रह रहे पूर्व मंत्री शिव डहरिया पर सवाल खड़ा करते हुए बंगले में लगे सामानों की चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। स्वास्थ्य मंत्री को मिले बंगले से बिजली के फिटिंग्स से लेकर एसी और टीवी तक गायब मिले। जिसके बाद मंत्री ने पीडब्लूडी के अफसरों को पूर्व में लगे सामानों का मिलान कर गायब सामानों की लिस्ट बनाने का निर्देश दिया है।

विष्णुदेव साय के आने के बाद कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने के साथ ही सरकारी बंगला आबंटित कर दिया गया है। विभाग बंटवारे के बाद मंत्रियों और पूर्व सीएम सहित नेता प्रतिपक्ष को मिले आवास को लेकर एक दिन पहले ही शिव डहरिया ने सवाल उठाये थे। लेकिन शिव डहरिया के इस बयान के ठीक एक दिन बाद नया बवाल मच गया है।

बताया जा रहा है कि सरकार के निर्देश के बाद पूर्व मंत्रियों द्वारा बंगला खाली किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिव डहरिया का बंगला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को आबंटित किया गया है। बंगला खाली करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी बंगले के निरीक्षण पर पहुंचे थे। लेकिन बंगले के अंदर का नजारा देखकर मंत्री का माथा चकरा गया। बंगले में लगे सरकारी बिजली के सामान, लाईट के पोल, एसी-टीवी, बाथरूम के फिटिंग्स, शीशा सहित बड़े पैमाने पर सामान उखाड़ कर ले जाया गया। इस नजारे को देखने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जमकर नाराज हुए और उन्होने तत्काल मौके पर पीडब्लूडी के अधिकारियों को बुलाकर बंगले में लगे सामानों की लिस्ट से मिलान करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आरोप लगाया है कि शिव डहरिया के बंगला खाली करने के साथ ही लाखों का सामान गायब हो गया है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो बंगला मुझे मिला है, उसमें जमकर लूट खसोट हुई। राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सरकारी बंगला के खाली करने के साथ सामान गायब हुआ हो। स्वास्थ्य मंत्री ने इस पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button