छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

हांडीपारा के किराना दुकान में आबकारी का छापा

रायपुर । आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (सी. एस.एम.सी.एल .) श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अन्य प्रान्त के अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं। 16 जून को मुखबिर की सूचना पर हांडीपारा रायपुर में एक किराना दुकान में रायपुर के आबकारी टीम के द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी कन्हैया लाल लूलिया के आधिपत्य के किराना दुकान से मध्यप्रदेश प्रान्त की 10 नग ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की, 4 नग रॉयल स्टैग व्हिस्की तथा 01 नग रॉयल चौलेंज व्हिस्की कुल 15 नग बोतल अवैध मदिरा मात्रा 11.25 बल्क लीटर जब्त की गई। इस आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क ) के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है।

उक्त कार्यवाही टाटीबंध वृत प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान के द्वारा की गई एवं कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर पैकरा, आबकारी उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, आबकारी आरक्षक पोखराज शांडिल्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button